*औद्योगिक संस्थानों को विद्यार्थियों ने देखा पारले जी बिस्किट निर्माण की प्रक्रिया जानी।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ सुनील कुमार पाठक

सिसवा बाजार महाराजगंज 

महाराजगंज जिला विज्ञान क्लबमहाराजगंज के द्वारा जनपद के 130 विद्यार्थियों का दल गीडा स्थित औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण किया तथा पारले-जी के विभिन्न प्रकार के बिस्किट निर्माण की प्रक्रियाओं से अवगत हुए।

जनपद के 15 विद्यालयों के 130 मेधावी विद्यार्थी सुबह गोरखपुर के लिए रवाना हुए तथा बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी के सभी शोधशालाओं का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रकार के वैज्ञानिक मॉडल वैज्ञानिक मशीनों शोधशालाओं को देखकर सभी विद्यार्थी प्रसन्न हुए भोजन अवकाश के बाद परले-ग बिस्किट इंडस्ट्री में वीडियो फिल्म निर्माण की प्रक्रिया शुद्धता की गारंटी पैकिंग व्यवस्था मार्केटिंग प्रबंधन को बहुत ही नजदीक से जाना।

पारले जी के कोऑर्डिनेटर उमेश्वर नाथ श्रीवास्तव ने महाराजगंज के विद्यार्थियों को वीडियो का दृश्य अवलोकन कराया निर्माण की प्रक्रिया बताइए।

विज्ञान क्लब के विमल कुमार पांडे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के औद्योगिक प्रमाण से विद्यार्थी प्रेरित हुए हैं और स्टार्टअप के अच्छे मॉडल तैयार करें महाराजगंज में उसे स्थापित करें और अच्छे उद्यमी बने विज्ञान क्लब की यही मनसा है।

विज्ञान संचारक रोहित गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों से बातचीत किया तथा उद्योग स्थापना के लिए जानकारी प्रदान किया।

विज्ञान शिक्षक राजन जायसवाल सभी विद्यार्थियों का आंतरिक आकलन किया कि भविष्य में कौन-कौन बनना चाहते हैं और उन्हें अलग से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *