*कानून की जानकारी से छात्र होंगे शसक्त छात्रों को साइबर अपराध के बारे मे दी जानकारी।*

ब्यूरो रिपोर्ट/विशाल रौनियार ठूठीबारी 

ठूूूूठीबारी। बरगदवां पुलिस छात्रों को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देते हुए कल्याणकारी योजनाएं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिया। मंगलवार  दोपहर में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बरगदवां थाने के एसआई अंकिता गोंड, हेड कांस्टेबल राजन दूबे, विवेक यादव,

डॉ राममनोहर लोहिया हाई स्कूल खैराटी में छात्रों को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के बारे में बच्चों को जागरूक किया। 

कार्यक्रम में बालक एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं व साइबर से संबंधित अपराधों, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉस्को एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति ,बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए छात्रों में पंपलेट वितरित किया गया। तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1098 1090 1076 181 112 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही बच्चों को गुड टच के बारे में बताया गया।

इस दौरान प्रबंधक रमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव,प्रकाश यादव ,मुकेश चौधरी, गुलहशन अली ,गीता, अंजनी, पिंकला, शशिकला, अनीता, अनूप त्रिपाठी, राम लखन यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *