*मदनपुरा गौआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाएं दुरुस्त, डीएम ने दिए सुधार के निर्देश।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

मुख्य सम्पादक 

महराजगंज 07 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह के साथ मदनपुरा स्थित अस्थाई गौआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोआश्रय स्थल में संचालित व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने गोवंश शेड, पशु आहार कक्ष एवं भूसा कक्ष का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि गोआश्रय स्थल में कुल 43 गोवंश संरक्षित हैं। पशुओं के लिए 106 कुंतल भूसा, 25 बोरी पशु आहार, 42 बोरी चोकर तथा 5 बोरी साईलेज उपलब्ध है। इसके साथ ही 750 डिसमिल भूमि में हरा चारा बोया गया है, जिससे नियमित चारे की व्यवस्था सुनिश्चित हो रही है।

 

जिलाधिकारी ने परिसर में छाया के लिए फलदार वृक्ष लगाने और वर्षा ऋतु में दलदल की समस्या से बचाव हेतु घास रोपण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, गोआश्रय स्थल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए।

 

बीमार गोवंश की जानकारी लेने पर बताया गया कि एक पशु बीमार है, जिसका उपचार पशु चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बीमार पशुओं की विशेष देखभाल की जाए और किसी भी मृत गोवंश का गरिमापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कमजोर पशुओं को पक्षियों से बचाने के लिए शेड के चारों ओर जाल लगाने के निर्देश भी दिए गए।

 

उन्होंने गोआश्रय स्थल पर 24 घंटे केयर टेकर की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सोलर पैनल सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। मौके पर केयर टेकर उपस्थित मिले और गोवंश की स्थिति संतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

 

इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा राहुल सागर, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *