ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी /निचलौल
मुख्य सम्पादक
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के हनुमानगंज में बुधवार को करीब 11 बजे एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, उसमें सवार 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 4 बच्चे, 3 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। सभी घायल बरगदवा थाना क्षेत्र के बरगदवा और पिपरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को अपने निजी चार पहिया वाहन से तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण कई घायलों की स्थिति गंभीर होने से बच गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर घायलों में एक 5 वर्षीय बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल हैं।
निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ उमेश चंद ने पत्रकार आनन्द कुमार गुप्ता के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा आम जनता से अपील की कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित “वीर राहगीर सहायता योजना” के तहत ऐसे मददगार लोगों को प्रोत्साहित भी किया जाता है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय बिना देर किए घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने से कई जिंदगियां बचाई जा सकती ।
घायल लोगो के नाम
तैमूर खान1माह वकीला खातून .50 नरगिस आरा 33मुख्तार 40 पिपरा निवासी है अब्दुल हकीम 54 शकीला 6. गंभीर रेफर समीर खान 4.हुस्न हस्तून 50बरगदवा निवासी