*नीलगाय से टकराई थार, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि समेत पांच घायल।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

गोरखपुर गुलरिहा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब लखनऊ से लौट रही एक थार गाड़ी अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सड़क किनारे गड्ढे में जा पलटा। हादसा बरगदही शिव मंदिर के पास हुआ।

 

इस दुर्घटना में नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में व्यापार मंडल परतावल के बलराम गुप्ता, देवराज, धीरज और कमालुद्दीन शामिल हैं।

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को तत्काल गोरखपुर स्थित सिसौदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

 

अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए।

 

सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *