*विदाई समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों से से मोहा मन।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ अभिषेक श्रीवास्तव चिऊटहां 

निचलौल विकास खण्ड में स्थित जय प्रकाश इंटर कॉलेज भेड़िया में कक्षा बारहवीं के छात्र छात्राओं की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 12 की छात्राओं के लिए कक्षा 11 की छात्राओं ने अपने सीनियर्स को स्नेह और सम्मान के साथ विदाई दी। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक मानवेंद्र सिंह रहें। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। छात्राओं को जीवन में सतत रुप से अनुशासित रहकर आगे बढ़ने की बात कहीं। विभिन्न कक्षाओं के छात्र छात्राओं ने मनमोहक शास्त्रीय नृत्य, मधुर गीत और मनोरंजक नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास और गरिमा के साथ मंच पर कदम रखा। विद्यालय की प्रशासक अभिषेक पटेल व प्रिंसिपल ज्ञानेन्द्र सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम का संचालन मनोज सिंह और मिथिलेश चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रवण कुमार शर्मा,ब्रह्मदेव पटेल,कविंद्र नाथ उपाध्याय, हरेंद्र गुप्ता, विष्णु नंद पटेल, संदीप यादव,विवेक सिंह,सच्चिदानंद,पावन यादव,प्रीति तिवारी, सोनम सैनी ममता प्रजापति पूनम गोंड, कनक आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *