ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी सिसवा
प्रधान सम्पादक
महराजगंज/सिसवा: आज दिनांक 22/2/2026 को सिसवा विकासखंड के परिषदीय बच्चे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक यात्रा के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र सिसवा से रवाना हुए। इस यात्रा को सिसवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखा करके शुरू किया।उक्त अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा कि देशाटन से बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। बच्चे विभिन्न नई जानकारियों को प्राप्त करते हैं। उनके जिज्ञासाओं का पोषण होता है। समाज के निचले तबके के बच्चों के शैक्षणिक टूर से समाज को मजबूती मिलेगी।
यात्रा प्रभारी के रूप में वरिष्ठ एआरपी अरविंद जायसवाल ने बताया कि बच्चे इस शैक्षणिक टूर में चिड़ियाघर, रेल म्यूजियम, एम्स और फर्टिलाइजर का यात्रा करेंगे। यात्रा में विज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित 100 बच्चों के लिए दो बस की व्यवस्था की गई है। यात्रा में बच्चों के लिए जलपान और भोजन की भी व्यवस्था है। यात्रा के लिए बच्चों को शासन के द्वारा विशेष ड्रेस मुहैया कराया गया है।
शैक्षणिक यात्रा को लेकर बच्चों के अंदर उत्साह देखा गया।बच्चों के साथ शैक्षणिक टूर में विज्ञान के एआरपी देवेंद्र पटेल,गणित के एआरपी सूरज यादव,बैजनाथ प्रजापति,विद्यासागर प्रजापति अंशिका द्विवेदी,अवधेश कुमार, मंजू यादव, प्रीति, मोनिता यादव,मानसी गोयल,धनंजय शुक्ला,सुधीर कुमार रंजन इत्यादि शिक्षक शामिल हुए।