ब्यूरो रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी/महाराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज, 01 जनवरी 2026, दिनाँक 01.01.2026 से 31.01.2026 के मध्य राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारम्भ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया।
परिवहन विभाग महराजगंज के तत्वावधान में दिनाँक 01.01.2026 को लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु जागरुकता बाईक रैली का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी महराजगंज एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
रैली को रवाना करते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के निवासियों को नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ अपील की कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दिशानिर्देशों का पालन करें। लापरवाही से वाहन का संचालन कदापि न करें। स्वयं और राहगीरों के साथ-साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रखें।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है और इसका उल्लंघन दंडनीय है। कहा कि यातायात नियमों के पालन से हम अपने साथ–साथ दूसरों के परिवार को भी तबाह होने से बचा सकते हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इस दौरान जगह–जगह जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही प्रवर्तन कार्यवाही भी की जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, डीआईओएस श्री प्रदीप कुमार शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।