ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज, 03 फरवरी 2026, जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा बस स्टेशन महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बसों के संचालन व रख–रखाव, विश्रामालय, विभिन्न कार्यालयों, साफ–सफाई एवं यात्री सुविधाओं को देखा गया।
जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ–सफाई अपेक्षित न होने पर कड़ी फटकार लगाई और कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्टेशन परिसर में साफ–सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया। उन्होंने स्टेशन परिसर की दुकानों और कैंटीन को संचालित किए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया। कहा कि महिला/पुरुष प्रतीक्षालय को सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करें।
जिलाधिकारी ने बस स्टेशन से संचालित होने वाले बसों की संख्या और रूट की जानकारी ली। संबंधित ने बताया कि महराजगंज बस स्टेशन से महराजगंज डिपो की 60 बसों सहित लगभग 100 बस गोरखपुर, फरेंदा और ठूठीबारी मार्ग पर संचालित होती हैं। जिलाधिकारी महोदय ने बसों का रूट आवश्यकता के अनुरूप निर्धारित करने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित सुनिश्चित करें कि यात्रियों को कोई समस्या न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी अगर पालिका परिषद महराजगंज, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।