*विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची शुद्धिकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।*

ब्यूरो/ राकेश त्रिपाठी/महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

महराजगंज, 27 जनवरी 2026 जनपद महराजगंज में विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सन्तोष कुमार शर्मा द्वारा निचलौल तहसील अंतर्गत ब्लॉक मिठौरा में स्थापित मतदाता सुविधा केंद्र (बूथ) का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण मतदाता सूची के प्रकाशन के उपरांत एस.आई.आर. फार्म के माध्यम से मतदाता पहचान संबंधी नोटिस तथा नये मतदाताओं द्वारा फार्म-06 भरने के पश्चात प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन अपलोड कर अद्यतन मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत ब्लॉक मिठौरा परिसर में कुल तीन बूथ स्थापित किए गए हैं, जिनमें दो बूथ ब्लॉक परिसर में तथा एक बूथ ब्लॉक सभागार में संचालित किया जा रहा है।

 

प्रत्येक बूथ पर 20-20 मतदान केंद्रों से संबंधित कार्य किया जा रहा है। इस प्रकार कुल 60 मतदान केंद्रों के मतदाता आवेदनों को कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से व्हाट्सएप एवं कंप्यूटर द्वारा ऑनलाइन अपलोड किया जा रहा है, जिससे एक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

 

निरीक्षण के दौरान प्रथम बूथ पर 223 मतदाता फार्म प्राप्त हुए, जिनमें से 41 मतदाताओं के नाम अपलोड किए जा चुके हैं। द्वितीय बूथ पर प्राप्त 76 फार्मों में से 21 तथा तृतीय बूथ पर प्राप्त 95 फार्मों में से 22 मतदाताओं के फार्म सफलतापूर्वक ऑनलाइन अपलोड किए गए।

 

जिलाधिकारी ने बूथों पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदाताओं के नाम, पिता/पति के नाम की स्पेलिंग एवं मात्रा का विशेष ध्यान रखते हुए शुद्ध प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि मतदाताओं की फोटो स्पष्ट एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप ही अपलोड की जाए।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है, इसलिए इसमें शुद्धता एवं पारदर्शिता सर्वोपरि है। प्रशासन इस महत्वपूर्ण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *