ब्यूरो/ राकेश त्रिपाठी /महाराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज, 27 जनवरी 2026 जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम/वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए तथा स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमानुसार ही अनुमन्य हो।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सीसीटीवी कैमरे 24×7 क्रियाशील रहें और रिकॉर्डिंग के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही सुरक्षा गार्डों की तैनाती, विद्युत इंतजाम तथा रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्या भी उपस्थित रहे।