*पनियरा के नरकटहा कंपोजिट विद्यालय में 221 नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी महाराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

महराजगंज, 09 फरवरी 2026, विधानसभा क्षेत्र पनियरा अंतर्गत ग्राम पंचायत नरकटहा स्थित कंपोजिट विद्यालय नरकटहा में जारी नोटिसों के संबंध में दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न की गई। सुनवाई की प्रक्रिया खंड विकास अधिकारी पनियरा के नेतृत्व में अतिरिक्त एईआरओ द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्थापित चार बूथों पर कराई गई।

चारों बूथों पर कुल 210 नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई खंड विकास अधिकारी राहुल सागर द्वारा की गई, जबकि 11 मतदाताओं की सुनवाई खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार द्वारा संपन्न कराई गई। सुनवाई के दौरान मतदाताओं की सुविधा एवं सहयोग के लिए समस्त बीएलओ, ग्राम प्रधान तथा संबंधित विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।

सुनवाई स्थल पर मतदाताओं के बैठने हेतु कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के लिए स्वच्छ पेयजल, टेंट के माध्यम से छाया, फोटोकॉपी एवं प्रिंटआउट की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। इन समुचित व्यवस्थाओं के कारण पूरी सुनवाई प्रक्रिया सुचारू, प्रभावी एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुई।

ईआरओ पनियरा प्रेम शंकर पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी सुनवाई स्थलों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा सहायता के लिए पर्याप्त कार्मिकों की ड्यूटी लगाई जाए। इन्हीं निर्देशों के क्रम में सभी स्थलों पर प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *