*निचलौल थाना क्षेत्र के बुढाडीह कला गांव की घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी निचलौल महराजगंज 

प्रधान सम्पादक 

आपसी विवाद में भाई-भाभी ने युवक को पीटा, गंभीर घायल।

महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के बुढाडीह कला गांव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर उसके ही बड़े भाई और भाभी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पीड़ित लालबहादुर यादव ने निचलौल थाने में दी गई शिकायत में बताया कि 6 जनवरी की सुबह करीब 8 बजे उनके बड़े भाई अमिरका यादव और भाभी संगीता देवी उनके दरवाजे पर कूड़ा डालने लगे। इसका विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब लालबहादुर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने मिलकर उन्हें लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया और बाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

 

मारपीट में लालबहादुर यादव के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का आरोप है कि हमले के दौरान आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी और घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

 

घटना के बाद घायल युवक थाने पहुंचा और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष?

इस संबंध में निचलौल थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *