*निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में गूंजा शिक्षा का संदेश, उत्कृष्ट विद्यालय हुए सम्मानित।*

ब्यूरो रिपोर्ट/नरसिंह उपाध्याय महराजगंज 

उप सम्पादक 

महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक फरेंदा वीरेन्द्र चौधरी ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बेसिक शिक्षा किसी भी बच्चे की शैक्षणिक नींव होती है। नींव मजबूत होगी तभी एक भव्य भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से महराजगंज ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है, जो गर्व की बात है।

 

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बेसिक शिक्षा विभाग और शिक्षकों को निपुण विद्यालय बनने पर बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना समय की मांग है। उन्होंने शिक्षा की मजबूत नींव को जनपद के उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक बताया।

 

विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर शिक्षा ही बेहतर भविष्य की आधारशिला है और महराजगंज को शिखर पर पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक ब्लॉक से पांच निपुण विद्यालयों को सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऋद्धि पांडेय ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विभाग की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

 

इस अवसर पर प्रा० वि० महराजगंज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी अरविंद जायसवाल ने किया।

 

समारोह में डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह, डायट प्रवक्ता सुनील भारती, डीसी ट्रेनिंग अखिलेश वर्मा, डीसी एमडीएम शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *