*पत्रकार हित के लिए पीपीए की भूमिका महत्वपूर्ण मंडलीय बैठक में पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ धीरज प्रजापति मंडल प्रभारी

उत्तर प्रदेश गोरखपुर 

 

सहजनवां,गोरखपुर।पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की मंडलीय बैठक सहजनवां में संपन्न हुई।बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी से लगायत प्रदेश,मंडल,जिला,तथा तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने भाग लिया।इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पीपीए के सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार रखे।

बैठक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्ता ने कहा पीपीए पत्रकार हितों की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तत्पर है।पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करते हुए पत्रकारों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन सक्रियता से कार्य कर रहा है।पत्रकार हितों के लिए ही संगठन का विस्तार किया जा रहा है।पत्रकार ही इस संगठन की रीढ़ हैं।संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा है।बैठक को डॉ एमपी शुक्ल,सूर्यांबुज दुबे तथा महेश चौरसिया ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने पीपीए संगठन को

और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।

इससे पूर्व बैठक की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।इस मौके पर पदाधिकारियों तथा पत्रकारों को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीपीए के तहसील अध्यक्ष डॉ एमपी शुक्ल तथा संचालन दिनेश शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम संयोजक व मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक जेपी गुप्त,सह संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह,टीएन गुप्त,उमाशंकर शुक्ल,सूर्यांबुज दुबे,भगवंत यादव,फिरोज खान,उमेश गिरी,महेश चौरसिया, राकेश कुशवाहा,सुश्री अंजली शुक्ला,रजवंत विश्वकर्मा, योगेन्द्र मौर्य,हिमांशु शुक्ला,महेश श्रीवास्तव,संजय आदि समेत कई पदाधिकारी एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *