*महराजगंज में सोशल ऑडिट टीम के गठन की प्रक्रिया पूर्ण, 315 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का हुआ सत्यापन।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी महाराजगंज 

सह संपादक 

महराजगंज, 09 फरवरी 2026। जिला विकास अधिकारी महराजगंज भोलानाथ कन्नौजिया की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोशल ऑडिट टीम के सदस्यों का पैनल गठित करने की प्रक्रिया आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

 

इस अवसर पर कुल 346 पंजीकृत अभ्यर्थियों के सापेक्ष 315 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जिन्होंने निर्धारित समय पर अपने-अपने अभिलेख प्रस्तुत किए। समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अभिलेखों का विधिवत परीक्षण किया गया। अभिलेख सत्यापन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सम्पन्न कराई गई।

 

समिति में प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज पनियरा एवं जिला सोशल ऑडिट कोऑर्डिनेटर भी सदस्य के रूप में उपस्थित रहे।

 

जिला विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोशल ऑडिट टीम के गठन की प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित होनी चाहिए, ताकि मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में सोशल ऑडिट को प्रभावी रूप से लागू किया जा सके और योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थियों तक सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *