न्यूज रिपोर्ट/ धर्मेंद्र गुप्ता महाराजगंज
महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उरई, पोस्ट बिठार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 50 हजार रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पीड़ित दुकानदार अंकित उरई ने कोतवाली थाने में प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि दिनांक 7 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा उनकी स्वामित्वाधीन दुकान में घुसकर चोरी की गई। सुबह दुकान खोलने पर शटर टूटा देख घटना की जानकारी हुई।
पीड़ित ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना-पत्र में चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। दुकानदार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान संभव है।
फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय व्यापारियों में घटना को लेकर रोष है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की मांग की जा रही है।