न्यूज रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी चौक महराजगंज
प्रधान सम्पादक
महराजगंज मकर संक्रांति पर्व एवं मेले के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार की रात चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाएं।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था तथा बैरिकेडिंग की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, महिला पुलिसकर्मियों की व्यवस्था, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, निरंतर पैदल गश्त तथा ड्रोन व सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।