न्यूज़ रिपोर्ट/विप्लव मद्धेशिया
ठूठीबारी, महाराजगंज
दिनांक 22 जनवरी 2026 को 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), महराजगंज के कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में समवाय ठूठीबारी के अंतर्गत राधा कुमारी इंटर कॉलेज परिसर में सी समवाय द्वारा देशभक्ति गीत “वन्दे मातरम्” का भव्य एवं सफल सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम, एकता, अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना को जागृत करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और “वन्दे मातरम्” के सामूहिक गायन से वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के लगभग 150 छात्र-छात्राएं, 08 अध्यापकगण, तथा SSB की सुश्री प्रिया यादव, सहायक कमांडेंट के साथ अन्य बलकर्मी उपस्थित रहे।
सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा में युवाओं की भूमिका के विषय में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायक बताया।
यह आयोजन सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के बीच आपसी सहयोग एवं जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।