ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी निचलौल महराजगंज
प्रधान सम्पादक
महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने थाना निचलौल का किया औचक निरीक्षण; अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई पर दिए सख्त निर्देश।
सुरक्षा का संकल्प, कर्तव्य की पहचान; जनता की सेवा ही, पुलिस का सम्मान।
निरीक्षण: जनसुरक्षा और व्यवस्था का जायजा
महराजगंज। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने जिले के थाना निचलौल का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। एसपी के अचानक दौरे से थाने में हड़कंप मच गया।
रिकॉर्ड और परिसर की जांच: एसपी ने थाने के विभिन्न हिस्सों जैसे- कार्यालय, मेस, बैरक, हवालात और मालखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड्स जैसे- जीडी अपराध रजिस्टर, और महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को बारीकी से चेक किया।
जनसुनवाई पर जोर: उन्होंने निर्देश दिया कि फरियादियों के प्रति पुलिसकर्मी संवेदनशील रहें। सभी प्रार्थना पत्रों की सुनवाई प्राथमिकता से की जाए और उनका निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक परेशान न किया जाए।
अपराध नियंत्रण और पेंडेंसी: पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं और वारंटों की तामील की स्थिति की समीक्षा की और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों पर हर हाल में नियंत्रण होना चाहिए।
साफ-सफाई और अनुशासन: परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया।
महिला हेल्प डेस्क: महिला हेल्प डेस्क को और अधिक प्रभावी बनाने और महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
एसपी सोमेंद्र मीना ने साफ कर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निचलौल थानाध्यक्ष को जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करने और क्षेत्र में सतत गश्त करने का निर्देश दिया।