रिपोर्ट: सुनील कुमार पाठक
सिसवा बाजार, महाराजगंज
महराजगंज सिसवा शनिवार को नगर पालिका परिषद सिसवा बाजार में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जब युवा संगठन के तत्वावधान में लगभग आठ सौ मीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से गूंज उठा।
यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में युवा, बच्चे और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। देशभक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस यात्रा ने नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना भर दी। तिरंगा यात्रा की सबसे बड़ी पहचान देशभक्ति पर आधारित आकर्षक झांकियां रहीं, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुज़री, जहाँ जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देश के प्रति प्रेम, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देना है।
इस दौरान नगर पालिका परिषद सिसवा के अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन तिवारी गिरजेश जायसवाल सभासद जितेंद्र वर्मा आकाश जायसवाल शिबू केडिया सह
तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर नगरवासियों ने युवा संगठन की सराहना की और ऐसे आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की अपील की।