*बरोहिया में हो रहे शतचंडी महायज्ञ में देखते ही बन रही श्रद्धालु भक्तों की अटूट आस्था।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ दिलीप कुमार पाण्डेय निचलौल 

यज्ञ स्थल पर अपराह्न के वक्त मां के भक्तों ने किया दीपदान । 

मिठौरा स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत बरोहिया में 19 मार्च से मां काली मंदिर के समीप स्थित यज्ञ स्थल पर हो रहे 9 दिवसीय श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ में यज्ञ के आठवें दिन गुरुवार को अपराह्न के वक्त मां के प्रति अटूट आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं ने दीपदान करके अपने तथा अपने पूरे परिवार के सुखमय जीवन हेतु जगत जननी माता जगदम्बा से विनती किया तथा यज्ञ में यथाशक्ति दान देकर पुण्य लाभ अर्जित किया । ऐसे में यज्ञाचार्य पंडित राकेश मिश्र एवं भोलू पाण्डेय सहित अन्य आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रों का सस्वर वाचन किया गया । इससे आस – पास का वातावरण भक्तिमय हो गया।

यहां बताते चलें कि इस महायज्ञ में दूर – दूर से श्रद्धालु भक्तगण आकर जहां एक तरफ यज्ञ मण्डप की परिक्रमा करके व यज्ञ भगवान को चढ़ावा चढ़ाकर उन्हें आस्था पूर्वक नमन कर अपने एवं अपने पूरे परिवार के मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं । वहीं दूसरी तरफ वे रामलीला मंचन कार्यक्रम का अवलोकन करके आनंदित हो रहे हैं इस प्रकार से यहां अटूट आस्था एवं निश्छल भक्ति का अनूठा संगम नजर आ रहा है । सभी श्रद्धालु भक्तगण भक्ति रूपी सागर में खूब गोते लगा रहे हैं।

इस महायज्ञ में यज्ञ समिति के संरक्षक व ग्राम प्रधान बरोहिया गिरिजेश गुप्ता एवं राघवेंद्र पाण्डेय,अध्यक्ष सोनू गुप्ता,कोषाध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी,महंत किशुन गिरी,उद्घोषक मनोज शर्मा,ऋषि गुप्ता,गोरख चौधरी,अनिल कुमार पाण्डेय,जितेन्द्र चौधरी,चंद्रिका शर्मा,सन्नी गौड़,धर्मेन्द्र गौड़,राम उजागर चौधरी,आशीष गुप्ता,कौलेश गुप्ता,उत्रीचन्द चौधरी,गामा प्रजापति,चंद्रिका शर्मा,सोहन शर्मा सहित अन्य सभी जिम्मेदार लोगों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया जा रहा है । ताकि यह महायज्ञ निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हो सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *