ब्यूरो रिपोर्ट /विप्लव मद्धेशिया ठूठीबारी इंडो नेपाल
ठूठीबारी/महराजगंज नेपाल के नवलपरासी जिले में नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लागुऔषध नियंत्रण ब्यूरो शाखा भैरहवा और नवलपरासी पुलिस की संयुक्त टीम ने कुल 4,331 एम्पुल नशीली दवाओं के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशेष सूचना के आधार पर पश्चिम से पूर्व की ओर जा रही एक भारतीय मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान 2,650 एम्पुल नशीली दवाएं बरामद हुईं। इस दौरान सरावल गांवपालिका-4 बडसारे निवासी सुनील कुमार यादव और जितेंद्र जैसवाल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आगे कार्रवाई करते हुए रामग्राम नगरपालिका-17 देवगांव स्थित लक्कीचंद केवट के घर पर छापा मारा, जहां कमरे में छिपाकर रखी गई 1,681 एम्पुल नशीली दवाएं बरामद की गईं। केवट को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बरामद सभी नशीली दवाओं को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ नशीली दवाओं से संबंधित अपराध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।