ब्यूरो रिपोर्ट/ राजीव त्रिपाठी महाराजगंज
सह संपादक
महराजगंज जनपद के थाना नौतनवा क्षेत्र में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक और युवती की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना 01 अप्रैल 2026 को सायं करीब 3:50 बजे की है, जब ग्राम महुआरी के पास नौतनवा-लक्ष्मीपुर रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 28/02 के समीप छपरा इंटरसिटी ट्रेन के सामने आने से दोनों की जान चली गई।
सूचना मिलते ही थाना नौतनवा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच के दौरान मृतकों की पहचान गोलू पुत्र निवासी गुजरवलिया शंकर मिश्र थाना कोल्हुई एवं सरिता भारती निवासी नईकोट थाना नौतनवा के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक का बयान:
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है और नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।