*निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर भीषण हादसा: ई-रिक्शा सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।*

न्यूज रिपोर्ट/राकेश त्रिपाठी

निचलौल महराजगंज 

 

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

निचलौल (महराजगंज) निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर सोमवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुई के पास सोमवार रात करीब 8:30 बजे ई-रिक्शा और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ई-रिक्शा सवार सर्वजीत पासवान (55 वर्ष) पुत्र सुखई, निवासी ग्राम धमउर कुट्टी टोला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 

वहीं ई-रिक्शा में सवार ब्रह्मा प्रताप (28 वर्ष) पुत्र भगवान दास गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निचलौल थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *