*हत्या का अपराध कारित करने के आरोप में 02 नफर अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी, मृतका का जैकेट व दस्तावेज बरामद।*

ब्यूरो रिपोर्ट/मंडल ब्यूरो चीफ /धीरज प्रजापति

गोरखपुट।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष पीपीगंज अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 31/2026 धारा 103(1),238(a) भा0न्या0सं0 व बढ़ोतरी धारा 61(2),3(5) भा0न्या0सं0 से संबंधित अभियुक्त 1.विजय कुमार साहनी, 2. रामबिलास साहनी व अभियुक्ता 3. संध्या को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कूटी, 01 अदद मृतका का जैकेट, 01 अदद मृतका का आधार कार्ड तथा पैनकार्ड का छायाप्रति बरामद किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *