*अनियंत्रित वाहन गड्ढे में पलटा, आठ बच्चे घायल शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा, सभी घायलों की हालत स्थिर।*

ब्यूरो /राजीव त्रिपाठी महाराजगंज चौक

सह संपादक 

निचलौल (महाराजगंज)। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम पड़री खुर्द के पास गुरुवार रात करीब आठ बजे एक बड़ा हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार आठ बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पड़री खुर्द के ग्रामीण निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बैदौली में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से वापस लौटते समय पड़री खुर्द के पास वाहन चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन सीधे गड्ढे में जा गिरा।

 

हादसे में घायल बच्चों में आर्यन (12) पुत्र वीरेंद्र, प्रीति (10) पुत्री धीरज, सम्राट (8) पुत्र धीरज, अनूप (12) पुत्र मंजेश, अंकुश (8) पुत्र संजय, अनुप्रिया (12) पुत्री संजय, अंशिका (12) पुत्री धीरज और शिवकुमार (8) पुत्र सोनू शामिल हैं। सभी बच्चे ग्राम पड़री खुर्द के निवासी बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका उपचार जारी है।

घटना की जानकारी संबंधित थाने को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *