*मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम बाली में बहू–बेटी सम्मेलन, 58 महिलाओं को अधिकार और सुरक्षा की दी गई जानकारी।*

न्यूज रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी

निचलौल महराजगंज 

निचलौल (महाराजगंज):महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम बाली में मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत बहू–बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में गांव की 58 महिलाएं और बालिकाएं शामिल हुईं, जिन्हें उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

सम्मेलन के दौरान संवाद सत्र आयोजित कर महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों के प्रति सतर्क रहने और उनसे निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को पुलिस आपात सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 1090, एंबुलेंस सेवा 102, महिला सहायता नंबर 181 तथा साइबर हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। इसके साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य महिला एवं बालिका कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने कहा कि इस तरह की जानकारी से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और अब वे बिना डर या संकोच के अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगी। उन्होंने इस पहल को पुलिस की सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्रवाई बताया, जो भविष्य में अपराधों पर अंकुश लगाने में सहायक होगी।

 

सम्मेलन में महिला उपनिरीक्षक नंदिनी यादव, महिला कांस्टेबल संध्या साहनी व रेनू यादव के साथ आशा कार्यकर्ता मंजू देवी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना देवी भी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *