*मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत कोठीभार पुलिस की पहल, प्राथमिक विद्यालय सुगौली में बालिकाओं को किया गया जागरूक।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ खलिल अहमद/कोठीभार सिसवा 

महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय सुगौली में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का नेतृत्व उ0नि0 योगेन्द्र तिवारी, म0उ0नि0 नेहा कुमारी एवं म0उ0नि0 लकी पटेल द्वारा किया गया। इस दौरान विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मसम्मान, सशक्तिकरण, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन-स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए इनके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया।

 

इसके अतिरिक्त छात्राओं को 1090, 181, 112, 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और आवश्यकता पड़ने पर बिना संकोच इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने संदेश दिया कि महिलाएं और बालिकाएं समाज की रीढ़ हैं, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। इस पहल की स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रशासन ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *