*पंकज के नेतृत्व में भाजपा का जनाधार और बढ़ेगा: डॉ शान्तिशरण!*

ब्यूरो रिपोर्ट/सुनील कुमार पाठक

सिसवा बाजार 

पंकज की संस्था और सफलता से कार्यकर्ता रहते हैं प्रभावित 

महाराजगंज l महाराजगंज के सात बार के लोकप्रिय सांसद, भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से महाराजगंज के कार्यकर्ता गदगद है और उनका कहना है कि पंकज चौधरी का नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की गति रफ्तार बढ़ेगी और पार्टी और मजबूत होगी यही नहीं 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकार भी बनेगी l

उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी तथा वरिष्ठ नेता डॉक्टर शांति शरण मिश्र ने व्यक्त किया है l

डॉ मिश्रा ने कहा कि पंकज चौधरी को एक लंबा अनुभव है और उन्होंने सदैव ही संगठन को महत्व दिया गांव गांव में संगठन से कार्यकर्ताओं को जोड़ना, संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा कार्यकर्ताओं को महत्व देना, संगठन को आधार मानकर गांव से नया पंचायत तथा तहसील स्तर और फिर जिला स्तर पर अपनी उपलब्धता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रही है इसलिए कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर उनसे जुड़ा हुआ है ठीक उसी तरह कार्य पद्धत के आधार पर पूरे उत्तर प्रदेश के अंदर पंकज चौधरी अपने व्यक्तित्व और कार्यों के आधार पर संगठन को गति प्रदान करेंगे और संगठन दिन प्रतिदिन मजबूत होगा तथा पार्टी का कार्य और अधिक बढ़ेगा इसलिए पंकज चौधरी को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में प्रदेश की बागडोर शॉप पर न सिर्फ कार्यकर्ताओं का मंगल बढ़ाया है बल्कि पार्टी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है l

डॉ शांतिशरण मिश्रा ने कहा कि पंकज चौधरी समाज के नेता है बल्कि उनकी पकड़ समाज के प्रत्येक जाति पर रहा है सदैव उनके साथ ब्राह्मण भी जुड़ रहा है और ब्राह्मणों को उनके स्तर से सम्मान भी मिला है इसलिए जातिगत समीकरण के साथ-साथ उनकी सहजता सरलता और उनके व्यवहार से कार्यकर्ताओं सहित पार्टी को बल मिलेगा l

पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट, प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार मिश्र, अतिरिक्त पूर्व जिला महामंत्री बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी एडवोकेट, पूर्व जिला मंत्री देवेंद्र पांडे, एडवोकेट सर्वेश्वर मणि त्रिपाठी, एडवोकेट अजीत सिंह, एडवोकेट, पूर्व जिला महामंत्री अमरेंद्र मणि पांडे, पूर्व सभासद पवन सिंघानिया, पूर्व सभासद आदित्य अग्रहरि, प्रभात जायसवाल, विद्यार्थी परिषद से जुड़े जिला प्रमुख डॉक्टर राहुल कुमार सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दिवाकर सिंह डॉ विजय आनंद डॉक्टर ज्योत्सना पांडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोविंद जायसवाल, प्रांतीय परिषद सदस्य कमलेश जायसवाल, राधेश्याम गुप्त, अश्वनी तिवारी अनिल कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सानंदन पटेल नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव, नगर महामंत्री शिवांश अग्रहरि, डॉ सत्य प्रकाश तिवारी, वंदना तिवारी, संजय पटेल, रामबेलास पटेल, आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में अपना परचम बढ़ाएंगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *