रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी
सिसवा बाजार महाराजगंज
सिसवा ब्लॉक परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में हमारे आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीभार की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र किसी भी बच्चों के पहली शिक्षा पहली मुस्कान पहले संस्कार का केंद्र होता है।कोई भी बच्चा अपने जीवन का सफर आंगनबाड़ी केंद्र से ही शुरू करता है। ऐसे में प्रत्येक आंगनबाड़ी की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रत्येक बच्चे के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में अपना अहम योगदान दें।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डायट प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं और बच्चों की शिक्षा दीक्षा की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र से होती है ।अब आंगनबाड़ी केंद्र बाल वाटिका के रूप में बेसिक शिक्षा विभाग के अभिन्न अंग के रूप में कार्य कर रहे हैं। समय की मांग है कि दोनों विभाग आपस में समन्वय स्थापित करके एक अच्छे और सच्चे नागरिक के निर्माण में अहम योगदान दें।
कार्यक्रम में नोडल शिक्षण संकुल मनोज आर्या,महावीर प्रसाद, एआरपी सूरज यादव और देवेंद्र पटेल ने भी अपने विचार रखें।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ एआरपी अरविंद जायसवाल ने किया।
प्राथमिक विद्यालय रायपुर,प्राथमिक विद्यालय सिसवा प्रथम और उच्च प्राथमिक विद्यालय कोठीभार एवं आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
इस अवसर पर सिसवा शिक्षा क्षेत्र के 9 संकुल के कुल 45 निपुण बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर मीनाक्षी देवी, शिक्षक संकुल डॉक्टर सतीश तिवारी, हौसला चौरसिया, रजत शुक्ला, मिथलेश पाल,प्रियंका सिंह नेहा वर्मा,अंशिका द्विवेदी,विवेक जायसवाल,हरिकेश विश्वकर्मा, राजेश कुमार,रमेश चंद चौरसिया सुशील कनौजिया, पंकज सिंह इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।