प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त और विकास कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री

रिपोर्ट: राकेश त्रिपाठी

संपादक

 

महराजगंज 18 सितम्बर 2025, प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ द्वारा जनपद में जिला सयुक्त चिकित्सालय, महराजगंज के परिसर में 02 अक्टूबर,2025 तक चलने वाली चित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार /सांसद महराजगंज पंकज चौधरी द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात मंत्री जी एवं उनके साथ विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, सदर जयमंगल कनौजिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत रविकांत पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री जी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

 

मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन में आम जनमानस से अनुरोध किया कि हम सब को इस चित्र प्रदर्शनी से सीख लेना चाहिए कि एक गरीब परिवार में पैदा हुआ व्यक्ति देश के उच्च पद पर किस तरह आसीन हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी एक गरीब परिवार से होते हुए भी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बदौलत इस महान उपलब्धि को प्राप्त किया। इस चित्र प्रदर्शनी में उनके जीवन वृतांत से लेकर उपलब्धि तक को पिरोया गया है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि इसके अलावा मा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने जो उपलब्धियां प्राप्त की हैं, उनको भी दिखाया गया है, जिसे देखकर भारत की शक्ति का एहसास होता है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से संबंधित विभिन्न पहलुओं और पिछले 11 वर्षों में देश की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर, युवा, महिला, कृषि, अवसंरचना सहित विभिन्न पहलुओं को दिखाया गया है।

 

इस अवसर पर सीएमओ डॉ0 श्रीकांत शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका महराजगंज आलोक कुमार, डॉ ए.बी. त्रिपाठी, सहित भाजपा के महिला प्रकोष्ठ की बंदना तिवारी, बीजेपी कार्यकर्ता और प्रेस प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *