न्यूज रिपोर्ट/ सोमेन्द्र द्विवेदी न्यू दिल्ली
प्रदेश प्रभारी
“एक भारत – श्रेष्ठ उत्तर प्रदेश”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी 2026 के अवसर पर इस बार राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास यात्रा को देशभर में भव्य रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। योगी सरकार ने देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित होने वाले यूपी दिवस कार्यक्रमों के लिए प्रतिनिधियों की सूची जारी कर दी है।
सरकार की ओर से डिप्टी सीएम, मंत्री, सांसद और विधान परिषद सदस्यों को अलग-अलग राज्यों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 24 जनवरी को एक साथ पूरे देश में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा, जिसमें यूपी की संस्कृति, निवेश क्षमता, पर्यटन और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
प्रतिनिधियों की सूची इस प्रकार है:
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य – नई दिल्ली
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक – गांधीनगर (गुजरात)
वित्त मंत्री सूर्य प्रताप शाही – मुंबई
सिंचाई मंत्री स्वतंत्र देव सिंह – गुवाहाटी (असम)
राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा – जयपुर
राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी – रांची
विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह – भोपाल
सांसद राजकुमार चाहर – चंडीगढ़ (हरियाणा)
सांसद शशांक मणि – बेंगलुरु
सांसद अनुज प्रधान वाल्मीकि – जम्मू
सांसद कंवर सिंह तंवर – शिमला
सांसद रवि किशन – पटना
सांसद अनुराग शर्मा – हैदराबाद
सांसद साक्षी अवस्थी – रायपुर
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान – चंडीगढ़
राज्यसभा सांसद दर्शन सिंह – पणजी
सांसद डॉ. अरविंद गौड़ – भुवनेश्वर
विधान परिषद सदस्य अवनीश पटेल – अमरावती
विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल – चेन्नई
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव – देहरादून
उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रमों के माध्यम से योगी सरकार का उद्देश्य “नए उत्तर प्रदेश” की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करना है। संस्कृति, निवेश और विकास के संदेश के साथ यूपी दिवस 2026 पूरे देश में उत्सव का रूप लेगा।