आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों का निकला पद संचलन

रिपोर्ट/सुनील कुमार पाठक सिसवा बाजार

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर रविवार को सिसवा नगर के श्री राम जानकी मंदिर परिसर से स्वयंसेवकों का पद संचलन निकली गई। जिसका नगर में कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।   

स्वयंसेवकों का यह पद संचलन नगर,मिस्कारी मोहल्ला,समय माता मंदिर,गोपाल नगर,पुरानी पुलिस चौकी,स्टेशन रोड,श्याम मंदिर,यूनियन बैंक ,सायर माता स्थान,नौका टोला,संस्कृत पाठशाला ,ईस्टेट तिराहा होते हुए श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक विनय जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 0 से 100 वर्ष के यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए पूर्णतः समर्पित संगठन है। संघ ने अपने 100 वर्ष के यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के बाद जम्मू कश्मीर के राजा हरि सिंह से वार्ता कर तथा गोवा को गुलामी से मुक्त कराकर भारत के साथ जोड़ने एवं तमाम आपदाओं में मानव सेवा एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। 

इस पद संचलन में आरएसएस के नगर कार्यवाह अमित पूरी, योगेश जायसवाल, अमरनाथ खरवार,सोनू जायसवाल, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राम बच्चन चौहान, धर्मनाथ खरवार, नागेंद्र मल्ल, मनोज केशरी, विजय केशरी, निरंकार सिंह, श्रीराम शाही, हरिद्वार मधेसिया, अंसुमन , राज वर्धन शाही, अनुराग खरवार सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *