*गाली-गलौज के बाद युवक पर हमला, तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज।*

ब्यूरो रिपोर्ट/ राकेश त्रिपाठी सिंदुरिया महराजगंज 

मुख्य सम्पादक 

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम शीतलापुर बैठवलिया निवासी राजेंद्र ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह 8 मार्च को किसी काम से सेमरा गांव गया हुआ था। शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही रामआसरे, अच्छेलाल और चिरागन ने उसे रोककर बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी।

 

पीड़ित के अनुसार शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह उसे बचाया। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली।

 

इस संबंध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *