*वारंटी अभियुक्तों पर सिन्दुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Sinduriya News 18 Plus /Chief Editor 

महराजगंज, 13 मई 2026 जनपद में फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिन्दुरिया पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

थाना सिन्दुरिया पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए ग्राम लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी हरिओम पुत्र बेलास को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मु0नं0 1679/2018 धारा 323/504 भादवि के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेजा गया।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने एक अन्य मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मिठौरा टोला हरतोड़वा निवासी जितेन्द्र पुत्र सवारे (32 वर्ष) तथा संवारे पुत्र रामप्रीत (50 वर्ष) शामिल हैं। दोनों के खिलाफ मु0नं0 3188/2017 धारा 323/504/506/375 भादवि के तहत वारंट जारी था।

 

पुलिस के अनुसार आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक अमित रंजन सिंह

उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह

कांस्टेबल रामजनम यादव

कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव

थाना सिन्दुरिया पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *