*अवैध मिट्टी खनन पर सिन्दुरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर सीज।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi /Sinduriya News 18 Plus/ Chief Editor 

 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में थाना सिन्दुरिया पुलिस ने अवैध खनन एवं मिट्टी परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक मिट्टी लदे न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई 2026 को थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार एवं पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं भ्रमण पर थे। इसी दौरान ग्राम पतरेगवा के पास मिट्टी लदा एक न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर आता दिखाई दिया, जिसे रोककर जांच की गई।

 

जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक से वाहन एवं मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध अभिलेख मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। अवैध रूप से मिट्टी परिवहन किए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर संख्या 449911DX को ट्रॉली व लदी मिट्टी सहित मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत ऑनलाइन सीज कर दिया।

 

पुलिस द्वारा सीज किए गए वाहन को थाना परिसर में खड़ा कराया गया है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

सीज वाहन का विवरण:

• वाहन प्रकार — न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर मय ट्रॉली

• चेसिस नंबर — NHN36300ZRF699022

• इंजन नंबर — 449911DX

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

• विशाल कुमार शुक्ला — थानाध्यक्ष, सिन्दुरिया

• मिथलेश कुमार — उपनिरीक्षक

• हेड कांस्टेबल मनीष सिंह

• कांस्टेबल कृष्ण कुमार मौर्य

• हेड कांस्टेबल बृजेश यादव

• कांस्टेबल सत्यप्रकाश

• कांस्टेबल विशाल भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *