छठ महापर्व पर सुरक्षा को लेकर मुस्तैद रहा कोठीभार पुलिस प्रशासन, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में घाटों पर होती रही निगरानी!

रिपोर्ट ब्यूरो सिसवा कोठीभार महराजगंज

 

क्षेत्राधिकारी रविन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा और चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश मौर्य ने पुलिस बल के साथ संभाली सुरक्षा की कमान, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व

 

सिसवा (महराजगंज)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोठीभार पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। छठ महापर्व के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की लगातार निगरानी बनी रही।

 

क्षेत्राधिकारी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा एवं चौकी इंचार्ज दिव्य प्रकाश मौर्य ने पुलिस बल के साथ विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सतर्क रहे।

 

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता के चलते छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। पुलिस टीम ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जिससे व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन की सतर्कता और क्षेत्रवासियों के सहयोग से छठ महापर्व का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने पर्व के दौरान सहयोग बनाए रखने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *