*अवैध बालू परिवहन पर घुघली पुलिस का शिकंजा, ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक सीज।*

Bureau Report /Dilip Kumar Pandey/ Ghugli Correspondent /News 18 Plus

 

महराजगंज, 31 मई अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोड सफेद बालू से लदे दो ट्रकों को सीज कर दिया। यह कार्रवाई ग्राम बेलवाटीकर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान की गई।

 

जानकारी के अनुसार, एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह एवं थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान वाहन संख्या UP 57 BT 8508 एवं UP 41 AT 2700 को रोककर जांच की गई। दोनों ट्रकों में ओवरलोड सफेद बालू लदा मिला तथा चालक परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

 

पुलिस ने दोनों वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। मामले की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।

 

कार्रवाई का स्थान: ग्राम बेलवाटीकर, थाना घुघली, जनपद महराजगंज।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी: क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम, एआरटीओ प्रभारी मनोज सिंह, थानाध्यक्ष सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल सत्यपाल यादव, कांस्टेबल रतन जायसवाल एवं कांस्टेबल उज्ज्वल दीक्षित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *