*पुलिस लाइन में कबाड़ की खुली नीलामी, 51 ठेकेदारों ने लगाई बोली।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi/ Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज: पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को अनुपयोगी एवं निष्प्रयोज्य राजकीय सम्पत्तियों की खुली नीलामी पारदर्शी एवं विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत सम्पन्न कराई गई। नीलामी में जनपद एवं आसपास के क्षेत्रों से कुल 51 पंजीकृत ठेकेदारों/प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

 

खुली बोली के माध्यम से पुलिस विभाग की विभिन्न श्रेणियों की अनुपयोगी राजकीय सम्पत्तियों की नीलामी की गई। इनमें मेज, कुर्सी, आलमारी, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट, लाठी-डंडा सहित अन्य सामग्री शामिल रही। इसके अलावा कम्प्यूटर, प्रिंटर, फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल फोन, कैमरा, सीलिंग फैन, पैडिस्टल फैन, बैटरी, ड्रैगन लाइट समेत विभिन्न इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी नीलामी की गई।

 

नीलामी प्रक्रिया में वर्दी संबंधी अनुपयोगी सामग्री, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट पैड, ग्लव्स सहित खेलकूद उपकरण, मेस में प्रयुक्त विभिन्न पात्र तथा दंगा निरोधक उपकरणों को भी शामिल किया गया। पूरी नीलामी प्रतिस्पर्धात्मक, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुई, जिससे राजकीय सम्पत्तियों का अधिकतम मूल्य प्राप्त किया जा सके।

 

खुली बोली के दौरान विकास सिंह पुत्र रवि प्रकाश सिंह, निवासी भऊआपार, थाना बेलीपार, जनपद गोरखपुर ने सर्वाधिक बोली लगाई। नियमानुसार उनकी बोली स्वीकृत करते हुए संबंधित अनुपयोगी राजकीय सम्पत्तियों की नीलामी उनके पक्ष में मंजूर कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *