Bureau Report/ Rakesh Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Chief Editor
कोठीभार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत शनिवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 45 महिलाओं एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में महिला उपनिरीक्षक नेहा कुमारी एवं महिला कांस्टेबल प्रियंका शाह उपस्थित रहीं। उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रंजना पत्नी गोविंद भी मौजूद रहीं।
सम्मेलन के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को समाज में होने वाले महिला संबंधी अपराधों जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को इन अपराधों से बचाव एवं कानूनी सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बालिकाओं के घर से भागने की घटनाओं से उत्पन्न होने वाली सामाजिक समस्याओं, चुनौतियों एवं दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 102, 181, 1930 एवं 108 के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
सम्मेलन के बाद उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने कार्यक्रम की सराहना की। मिशन शक्ति टीम के प्रयासों से कई महिलाएं अपनी समस्याओं को हेल्पलाइन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए जागरूक हुईं।