नौकरी दिलाने और बड़े अधिकारियों से करीबी संबंध का झांसा देकर लोगों से करता था ठगी, ठूठीबारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

ब्यूरो रिपोर्ट/मो. अकरम खान ठूठीबारी संवाददाता/ न्यूज़ 18प्लस 

 

र्जी अधिकारी बनकर 63 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

महराजगंज। जनपद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी को ठूठीबारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने और उच्च अधिकारियों से विशेष संबंध होने का झूठा दावा कर करीब 63 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

 

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना ठूठीबारी पुलिस टीम ने 02 जून 2026 को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनीत कुमार सिंह पुत्र चन्द्रिका सिंह निवासी बासपार कोठी, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई गई है तथा वह एम.कॉम शिक्षित है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी स्वयं को विभिन्न विभागों का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों को अपने प्रभाव में लेता था। वह सरकारी नौकरी दिलाने तथा अधिकारियों से संपर्क होने का झूठा भरोसा देकर लोगों से धनराशि वसूलता था। जांच में कई लोगों से आर्थिक ठगी के तथ्य सामने आए हैं।

 

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 आधार कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस और 02 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि इन दस्तावेजों और मोबाइल का उपयोग आरोपी लोगों को भ्रमित करने और अपना प्रभाव दिखाने में करता था।

 

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *