रिपोर्ट ब्यूरो ठूठीबारी,महराजगंज
महराजगंज:जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थाना ठूठीबारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोविन्द गुप्ता पुत्र लक्ष्मीपुर गुप्त निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 23 वर्ष बताई जा रही है तथा वह कक्षा 9 तक शिक्षित है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध थाना ठूठीबारी में मु0अ0सं0 65/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। वह उक्त मामले में वांछित चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की।
गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने हेतु भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
– उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी, थाना ठूठीबारी
– हेड कांस्टेबल उदयमान कुमार, थाना ठूठीबारी