*”दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा” : एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता का सख्त संदेश, टिकुलहिया कांड में एक्शन मोड में प्रशासन।*

Bureau Report /Dilip Kumar Pandey Nichlaul /Correspondent /News 18 Plus

 

निचलौल थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई खूनी मारपीट और वायरल वीडियो के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

न्यूज़ 18 प्लस से विशेष बातचीत में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल निचलौल पुलिस को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि मामला भूमि विवाद से जुड़ा है, जिसकी गहन जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

एसडीएम ने दो टूक कहा, “दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून सबके लिए समान है। किसी को भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

 

गौरतलब है कि टिकुलहिया में जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पहले ही भूमि विवाद का समाधान करा दिया गया होता तो इतनी बड़ी घटना टाली जा सकती थी।

फिलहाल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता के सख्त तेवर और त्वरित हस्तक्षेप से यह संदेश साफ है कि प्रशासन अब मामले में पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई के मूड में है। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

बड़ा सवाल:

क्या टिकुलहिया की घटना प्रशासनिक लापरवाही की देन है, या अब एसडीएम के एक्शन मोड से पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *