*ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, पुलिस ने चालक और वाहन को लिया कब्जे में।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Siswa Kothibahar/ Co-Editor 

 

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतखण्ड पकड़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारतखण्ड पकड़ी निवासी हिदायत अली (60 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय आशिक दिवान अपने घर के बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क पर गिर पड़े और सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को परिजन तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना पर कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर व उसके चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है।

 

क्या बोले थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा

थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पूर्व से अस्वस्थ थे और घर से निकलते समय संतुलन खोकर गिर पड़े, जिसके बाद ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। चालक एवं वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं शांतिपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *