महराजगंज में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार।

Bureau Report /Rakesh Tripathi/ Nichlaul News 18 Plus /Chief Editor

 

महराजगंज, 13 जून 2026: जनपद में साइबर एवं रोजगार ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस, एसओजी एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

 

थाना निचलौल पर दर्ज मुकदमा संख्या 157/2026 व 158/2026 में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और लगातार की गई सुरागरसी के आधार पर आरोपियों को लखनऊ और गोरखपुर के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।

 

जांच में सामने आया कि गिरोह बेरोजगार युवाओं को सरकारी व निजी संस्थानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। इसके बाद फर्जी ऑफर लेटर व नियुक्ति पत्र देकर ठगी को अंजाम दिया जाता था।

 

गिरफ्तार अभियुक्त—

राजचन्द्रा उर्फ अजीत (गोरखपुर), आमोद राठौर (लखनऊ), कुलदीप (उन्नाव) व अराधना कुमारी (उन्नाव/लखनऊ)।

 

पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

 

कार्रवाई करने वाली टीम—

थानाध्यक्ष निचलौल उ0नि0 अंकित सिंह, उ0नि0 संदीप यादव, उ0नि0 बृजेश कुमार सिंह, उ0नि0 आशीष कुमार सिंह (स्वाट प्रभारी), एसओजी प्रभारी योगेश कुमार सिंह, हे0का0 अमित कुमार सिंह, का0 राम आशीष यादव, हे0का0 धीरेन्द्र कुमार मिश्रा (एसओजी), हे0का0 संदीप भाष्कर (स्वाट), का0 सत्येन्द्र कुमार सिंह, का0 विवेक कुमार सिंह, रि0म0का0 सपना व रि0म0का0 काजल शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *