*सिसवा बाजार में मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान, 75% से अधिक अंक पाने वाले होंगे सम्मानित।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Siswa Kothibar News 18 Plus /Co-Editor 

 

सिसवा बाजार, महराजगंज। क्षेत्र की शैक्षिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आरपीआईसी (RPIC) स्कूल, बीजापार सिसवा बाजार के प्रबंधक पंकज तिवारी के नेतृत्व में “नमस्कार मेधा सम्मान 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का आयोजन 23 जून 2026 को सिल्वर फीनिक्स होटल, सिसवा बाजार में प्रातः 9:00 बजे से होगा। आयोजकों के अनुसार वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मान के पात्र होंगे।

 

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति उत्साह, प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा का संचार करना है। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं की सहभागिता रहेगी।

 

समारोह के मुख्य संयोजक एवं नमस्कार फाउंडेशन के सचिव इंजीनियर उत्कर्ष नमो वात्स्य मिश्रा ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं निर्धारित पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों से कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी शैक्षिक उपलब्धियों का सम्मान प्राप्त करने की अपील की।

कार्यक्रम विवरण

कार्यक्रम: नमस्कार मेधा सम्मान 2026 स्थान: सिल्वर फीनिक्स होटल, सिसवा बाजार, महराजगंज

तिथि: 23 जून 2026 समय: प्रातः 9:00 बजे पात्रता: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त छात्र-छात्राएं

मुख्य संयोजक: इंजीनियर उत्कर्ष नमो वात्स्य मिश्रा

संस्था: नमस्कार फाउंडेशन

नेतृत्व: पंकज तिवारी, आरपीआईसी स्कूल, बीजापार सिसवा बाजार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *