*शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, ब्रेथ एनालाइजर से चला विशेष जांच अभियान।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi Maharajganj News 18 Plus/ Co-Editor 

 

 

महराजगंज। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने ऑपरेशन ‘कार-ओ-बार’ के तहत नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों की सघन जांच की।

 

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से वाहन चालकों की जांच की। जांच में शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सड़क हादसों पर अंकुश लगाना, यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा शराब पीकर वाहन चलाने जैसी लापरवाहियों पर प्रभावी रोक लगाना है। ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *