*शून्य मृत्यु जनपद’ अभियान को मिली रफ्तार, सड़क हादसों में मौतें रोकने को पुलिस ने बनाई नई रणनीति!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Nautanwa 

पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सघन चेकिंग और सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के निर्देश

महराजगंज। जनपद को ‘शून्य मृत्यु जनपद (जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट)’ बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को शून्य करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक क्षेत्राधिकारी नौतनवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें थाना कोतवाली, फरेंदा, घुघली, निचलौल, बृजमनगंज और श्यामदेउरवा के सीसी टीम प्रभारी एवं सदस्य, एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस (आईआरएडी/ई-डीएआर) से संबंधित नामित अधिकारी, यातायात प्रभारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में शून्य मृत्यु जनपद (जेडएफडी) अभियान के तहत चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) तथा अतिसंवेदनशील सड़क मार्गों (क्रिटिकल कॉरिडोर) पर अब तक की गई प्रवर्तन कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों, उनकी प्रवृत्ति तथा समय और स्थान आधारित आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए हादसों की रोकथाम के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों पर नियमित और प्रभावी चेकिंग अभियान चलाया जाए। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने, आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने तथा विभिन्न विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।

 

बैठक के समापन पर क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने कहा कि महराजगंज को ‘शून्य मृत्यु जनपद’ बनाने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को समन्वित प्रयास, सतत निगरानी और प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *