*पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुरन्दरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

Bureau Report/ News 18 Plus: Purandarpur

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का है आरोप, मोहनापुर रेलवे अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी।

महराजगंज। जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरन्दरपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है।

 

पुलिस के अनुसार थाना पुरन्दरपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 163/2026 में धारा 137(2), 64(1), 87 बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त नसरुद्दीन (23 वर्ष) पुत्र सलामुद्दीन, निवासी ग्राम पैसिया ललाइन, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को मुखबिर की सूचना पर मोहनापुर रेलवे अंडरपास के समीप हाईवे रोड से गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त पर वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह एवं कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *